BJD के पूर्व सांसद प्रभास कुमार सिंह भाजपा में हुए शामिल, पार्टी छोड़ने की बताई ये वजह

पूर्व सांसद प्रभास कुमार सिंह लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से कुछ दिन पहले ही आज भाजपा में शामिल हो गए। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 15 April 2024, 5:30 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: बीजद के पूर्व सांसद प्रभास कुमार सिंह लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से कुछ दिन पहले ही आज भाजपा में शामिल हो गए। प्रभास ने बीजद छोड़कर भाजपा में शामिल होने का कारण भी बताया और कहा कि वो प्रधानमंत्री मोदी के काम से काफी प्रभावित हैं।

प्रभास ने इसी के साथ ओडिशा के मुख्यमंत्री बीजू पटनायक के नेतृत्व वाली पार्टी की आलोचना भी की।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार प्रभास ने कहा कि बीजू जनता दल (बीजेडी) में कोई "गरिमा और स्वाभिमान" नहीं है। सिंह ने इसी के साथ पार्टी मुख्यालय में भाजपा नेताओं के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि वो दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी में शामिल होने पर काफी खुश हैं। 

Published : 
  • 15 April 2024, 5:30 PM IST

Advertisement
Advertisement

No related posts found.