Crime in UP: पति-पत्नी के झगड़े ने पूरे परिवार को किया खत्म, जानिये यूपी की ये खौफनाक घटना

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में पति-पत्नी के आम झगड़े ने पूरे परिवार की जिंदगी का अंत कर दिया। डाइनामाइट न्यूज़ में पढ़िए पूरी खबर।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 12 January 2025, 7:13 PM IST
google-preferred

मधुरा: उत्तर प्रदेश के मधुरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। जहां पति पत्नी के मामूली झगड़े से दोनों की जिदंगी का अंत हो गया। इस खबर से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। 

पति-पत्नी के झगड़े का दुखद अंत

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक मधुरा के हाईवे थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्हैया कुंज कॉलोनी का यह मामला बताया जा रहा है, जहां पति पत्नी की लाशें उनके घर में पाई गई। इस खबर से लोग भोचक्के रह गए।

एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी का शव बिस्तर पर पड़ा मिला जबकि पति का शव फंदे से लटका हुआ था।

पुलिस के अनुसार पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे। शनिवार की रात को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बच्चों को कमरे में बंद कर दिया और फिर पत्नी की हत्या कर दी।

कमरे में बंद थे बच्चे

पत्नी की हत्या के बाद पति ने फंदे पर लटक कर मौत को गले लगा लिया। पत्नी का शव बेड पर पड़ा मिला था। पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी में किसी बात को लेकर आए दिन विवाद होता था। शनिवार रात्रि में भी दोनों के बीच विवाद हुआ। वहीं पति ने बच्चों को कमरे में बंद कर दिया। फिर पहले पत्नी की पिटाई की और गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद पति ने सुसाइड नोट लिखकर फंदा कसकर अपनी भी जान दे दी।

मृतक के पास मिला सुसाइड नोट 

सुसाइड नोट में पत्नी के किसी से अवैध संबंध होने का जिक्र किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पति प्राइवेट शिक्षक एवं उसकी पत्नी ब्यूटी पार्लर संचालक थी। दीपक मूल रूप से भरतपुर के कुम्हेर कस्बा का निवासी है। इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।