Fire Breaks Out in Mumbai: नौसेना डॉकयार्ड पर जहाज में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

देश की व्यवसायिक राजधानी मुंबई में रविवार को नौसेना डॉकयार्ड पर को बड़ा हादसा हो गया। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 22 July 2024, 2:43 PM IST
google-preferred

मुंबई: देश की व्यवसायिक राजधानी मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड पर रविवार को बड़ा हादसा हुआ। जहाज की मरम्मत के दौरान भारतीय नौसेना के जहाज में आग लग गई। अग्निशमन टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद में आग पर काबू पा लिया गया। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार नौसेना ने कहा कि मुंबई के नौसैन्य डॉकयार्ड में 21 जुलाई की शाम को एक भारतीय नौसेना के जहाज की मरम्मत के दौरान उसमें आग लग गई। जहाज पर नियमित रखरखाव कार्य करते समय जहाज के ड्यूटी स्टाफ को आग का पता चला। इसके बाद दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा कि आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं। जहाज में ड्यूटी कर रहे कर्मी को मरम्मत कार्य के दौरान आग लगने का पता चला। आग के कारण जहाज को हुए नुकसान के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।

घटना की जानकारी मिलते ही जहाज की अग्निशमन टीम ने तुरंत आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। साथ ही नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई और आसपास की अन्य इकाइयों से अग्निशमन दल को भी इस अभियान में शामिल किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। 

गनीमत ये रही कि इस हादसे में कोई भी शख्स हताहत नहीं हुआ है। नौसेना अधिकारियों ने घटना की जांच के लिए जांच के आदेश दे दिए हैं।

Published :