हिंदी
फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार यह घटना बाँदा-सागर मार्ग पर ललौली के मुत्तौर गांव की है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि तेज रफ्तार बेकाबू डंपर ने एक स्कूटी सवार को टक्कर मारी, टक्कर लगने से स्कूटी डंपर के नीचे फंस गई और स्कूटी 20 मीटर तक रगड़ती चली गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: बलिया में बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों की मौत, दो की स्थिति गंभीर
घटना की सूचना से मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जिसके कारण बाँदा सागर मार्ग पर जाम लाग रहा।
पुलिस मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर मामला को शांत कराया।
Published : 9 March 2024, 1:49 PM IST
Topics : dead Fatehpur Road Accident Scooty Rider uttar pradesh उत्तर प्रदेश फतेहपुर मौत सड़क हादसा स्कूटी सवार