हिंदी
फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के नहर कॉलोनी परिसर में भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रीयतावादी) के प्रदेश उपाध्यक्ष शाहिद शेख के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर पंचायत की।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, इस बैठक में किसानों ने टोल प्लाजा पर होने वाली जबरन वसूली और अभद्रता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही समस्याओं का समाधान न होने पर रेलवे चक्का जाम और हाईवे टोल प्लाजा पर बड़ी पंचायत आयोजित करने की रणनीति बनाई गई।
टोल प्लाजा पर किसानों से अभद्रता
प्रदेश उपाध्यक्ष शाहिद शेख ने आरोप लगाया कि जिले में हाईवे पर स्थित बडौरी गांव के पास टोल प्लाजा के स्टाफ द्वारा स्थानीय किसानों से जबरन वसूली की जा रही है। इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए उन्होंने बताया कि 13 जनवरी को प्रयागराज में होने वाले चिंतन शिविर के बाद टोल प्लाजा पर बड़ी पंचायत आयोजित की जाएगी।
रेलवे चक्का जाम की चेतावनी
बैठक में यह भी तय हुआ कि किसानों की समस्याओं का समाधान न होने पर जिले में रेलवे का चक्का जाम किया जाएगा। युवा जिलाध्यक्ष रिशू ठाकुर ने कहा कि चक्का जाम के दौरान हजारों किसान मौजूद रहेंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
चिंतन शिविर में 10 हजार किसान होंगे शामिल
रिशू ठाकुर ने जानकारी दी कि 11 से 13 जनवरी के बीच प्रयागराज में चिंतन शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें फतेहपुर जिले से लगभग 10,000 किसान 11 जनवरी को शामिल होंगे। चिंतन शिविर के बाद किसानों की अगली रणनीति तय की जाएगी।
पदाधिकारियों का मनोनयन
बैठक में संगठन के विस्तार के तहत अविनाश वर्मा को प्रयागराज मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि जिलाध्यक्ष के पद पर संजय तिवारी को मनोनीत किया गया।
ये किसान रहे मौजूद
इस अवसर पर योगेश गुप्ता, छोटे लाल, वीरेंद्र सविता, कैंसर खान, उत्तम सिंह, अनुज मिश्रा, राम भरोसे, चंद्र प्रकाश सिंह, हसीन उद्दीन, अब्दुल कयूम, महमूद खान, ज्ञान सिंह, सत्यम सोनी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
बैठक में किसानों ने चेतावनी दी कि अगर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। यह देखना होगा कि प्रशासन किसानों की मांगों को लेकर क्या कदम उठाता है।
सुनिये भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल क्या कह रहे हैं:
Published : 29 December 2024, 7:49 PM IST
Topics : farmer protest Fatehpur Fatehpur Farmers Kisan Mahapanchayat ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashEkMulaqat ManojTibrewalAakashIASTopper ManojTibrewalAakashInterview ManojTibrewalAakashJournalist UP News