हिंदी
फतेहपुर(fatehpur) के कांग्रेस कार्यालय में जिला और शहर कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
डॉ. मनमोहन सिंह को याद करते हुए प्रशंसा
श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस नेताओं ने डॉ. मनमोहन सिंह को एक कुशल प्रधानमंत्री, ईमानदार राजनेता और दूरदर्शी वित्त मंत्री के रूप में याद किया। जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार ने उनके अंतिम संस्कार को लेकर राष्ट्रीय शोक या पर्याप्त सम्मान नहीं दिया, जो एक ओछी मानसिकता को दर्शाता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में शुरू की गई नीतियों को खत्म करने का काम कर रही है।
नेताओं ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रवण गौड़, महेश द्विवेदी, सुधाकर अवस्थी, और प्रवक्ता देवी प्रकाश दुबे ने डॉ. सिंह को सच्चा राष्ट्रनायक बताते हुए उनकी ईमानदारी और देशभक्ति की प्रशंसा की। उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा डॉ. सिंह के प्रति सम्मान की कमी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और ऐसी घटनाओं के खिलाफ सतर्क रहने का आह्वान किया।
ये लोग रहे शामिल
श्रद्धांजलि सभा में हेमलता पटेल, ब्रजेश मिश्रा, अनुराग मिश्र, इशरत खान, साहब अली, शबनम, माधुरी रावत, सलीम खान, अरुण जायसवाल, और अन्य प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।
सुनिये भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल क्या कह रहे हैं:
Published : 29 December 2024, 7:31 PM IST
Topics : Congress Fatehpur fatehpur news Manmohan Singh Death ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashEkMulaqat ManojTibrewalAakashIASTopper ManojTibrewalAakashInterview ManojTibrewalAakashJournalist UP News