हिंदी
रायबरेली: डीह थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटो में मारपीट का मामला सामने आया है। तीन लोगों ने एक व्यक्ति को लाठी डंडों से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गयी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवादाता के अनुसार डीह थाना क्षेत्र के घाटमपुर निवासी मंगल प्रसाद रविवार को गांव में सामान खरीदने के लिए परचून की दुकान जा रहे थे, तभी रास्ते मे तीन लोगों ने लाठी डंडों से मार पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजन घायल को उपचार के लिए सीएचसी ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सोमवार को जिला अस्पताल में उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गयी।
मंगल प्रसाद के पुत्र गया प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने रामजी पाठक, सोनू पाठक व सोनल पाठक के विरुद्ध केस दर्ज किया था। इस बारे में प्रभारी थानाध्यक्ष शिवकांत पांडेय ने बताया कि मारपीट का मामला दर्ज था। घायल की मौत होने की जानकारी मिली है, तहरीर में जिनको आरोपित किया गया था उन तीनों की गिरफ्तारी हो गई है।
Published : 11 February 2025, 3:34 PM IST
Topics : Deeh police station Dynamite News Gaya Prasad Ghatampur LatestNews Mangal Prasad newsupdate raebareli news Raebareli police