Faridabad में 8 हजार घरों पर चस्पा किए नोटिस, पूरे इलाके में मच गया हड़कंप

फरीदाबाद नगर निगम ने 8 घरों पर नोटिस चस्पा किए है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 10 March 2025, 1:56 PM IST
google-preferred

फरीदाबाद: दिल्ली से सटे फरीदाबाद में नगर निगम ने एक माह के भीतर 150 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य तय किया है, ताकि 2024-25 वित्त वर्ष में तय किए गए 300 करोड़ टारगेट के आसपास पहुंचा जा सके। अभी तक नगर निगम केवल 140 करोड़ रुपये ही वसूल पाया है, क्योंकि प्रक्रिया के चलते बकायेदारों से वसूली का काम निरंतर नहीं चल पाया।

नोटिस वितरित करते हुए नजर आए कर्मचारी

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार निगम को केवल आचार संहिता खत्म होने का इंतजार है। चार दिन के भीतर ही आठ हजार नोटिस वितरित कर दिए हैं। आबकारी एवं कराधान ब्रांच के अधिकारियों पर वसूली का दबाव इतना है कि शनिवार और रविवार को भी कर्मचारी नोटिस वितरित करते हुए नजर आए। वहीं, नोटिस चस्पा होने से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

जिले में साढ़े सात लाख प्रॉपर्टी आईडी है, जिसमें से दो लाख प्रॉपर्टी आईडी का सत्यापन हो चुका है। 50 हजार से अधिक बकाया वालों की अलग-अलग लिस्ट तैयार है। अब कार्रवाई के लिए 60 कर्मचारियों की ड्यूटी मतदान के बाद लगा दी जाएगी। कुछ आईडी ऐसी भी जिनमें मालिकों के नाम दर्ज नहीं है। इसलिए इन आईडी पर निगम की ओर से नोटिस जारी नहीं हो सके। निगम ऐसी प्रॉपर्टी आईडी को दुरुस्त करने का काम भी चुनाव के बाद करेगा। 

ब्याज माफी देने के बाद टैक्स जमा नहीं कराते है लोग

प्रदेश सरकार की ओर से टैक्स में छूट देने के बावजूद भी लोग अपना टैक्स जमा नहीं कराते हैं। प्रदेश सरकार ने 2023-24 में कुल प्रॉपर्टी टैक्स पर ब्याज माफी दी थी। लोगों ने टैक्स जमा करने का उत्साह नहीं दिखाया। छूट का यह दौर पूरे साल चला। लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बाद भी निगम ने टैक्स वसूली के लिए अभियान चलाया, लेकिन उसका अधिक प्रभाव नहीं नजर आया।