हिंदी
रायबरेली: दक्षिण अफ्रीकी देश इथोपिया का 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज रायबरेली पहुंचा। नगर विकास मंत्रालय के सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट की टीम इथोपिया की टीम को रायबरेली नगर पालिका में बने नवनिर्मित एफएसटीपी केंद्र पहुंची और उसके संचालन और प्रचालन संबंधी जानकारी जुटाई।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक इथोपिया की टीम ने बताया कि उनके देश की आबादी 12 करोड़ है और उनकी राजधानी में केवल एफएसटीपी की व्यवस्था है, जो पुरानी तकनीक से चलती है। पूरे देश में सेनिटेशन की व्यवस्था करने और उसे संचालित करने के लिए हम लोग भारत आये हैं।
सेंटर फॉर साइन्स एन्ड एनवायरनमेंट के प्रोग्राम मैनेजर सुब्रतो चक्रवर्ती ने बताया कि रायबरेली में अमृत योजना के तहत बने एफएसटीपी का संचालन व्यवस्था देखने के लिए इथोपिया से टीम आई है। इस टीम ने पहले क्लास ट्रेनिंग ली है और अब फील्ड पर जानकारी ले रही है। टीम कल वाराणसी, फिर चुनार और इसके बाद झांसी जाएगी। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह ने बताया कि शासन द्वारा इस टीम को भेजा गया है। इन्होंने स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित रायबरेली एफएसटीपी को देखा है।
Published : 22 July 2024, 9:14 PM IST
Topics : amrit yojna Dynamite News Raebareli raebareli news UP News अमृत योजना यूपी समाचार रायबरेली समाचार