हिंदी
अवंतीपोराः केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर स्थित अवंतीपोरा के त्राल इलाके के नौबुग में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है।
इस मुठभेड़ में भारतीय सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। सुरक्षाबलों के अनुसार ये दोनों आतंकी स्थानीय बताए जा रहे हैं।
पुलिस सुत्रों से मिली जानकरी के अनुसार सुबह-सुबह नौबुग में आतंकियों के देखे जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसओजी के जवान, सेना और सीआरपीएफ की टीम इलाके में पहुंच गई। आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया। तभी एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों को अपने नजदीक आते देख उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।
Published : 9 April 2021, 9:52 AM IST
Topics : army Avantipora encounter Jammu and Kashmir Tral अवंतीपोरा जम्मू और कश्मीर त्राल नौबुग भारतीय सुरक्षाबल