हिंदी
प्रतीकात्मक छवि
Chhattisgarh: कर्रेगुट्टा इलाके में गुरुवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पांच नक्सली मारे गए। यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन कगार’ के तहत की गई, जो क्षेत्र में चल रहे लगातार एंटी-नक्सली अभियान और नियंत्रण गतिविधियों का हिस्सा है।
सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, खुफिया इनपुट मिलने के बाद घने जंगली क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। तलाशी अभियान के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों की टीम पर अचानक गोलीबारी कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए पांच नक्सलियों को ढेर कर दिया।
यह संयुक्त अभियान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, छत्तीसगढ़ पुलिस, जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और कोबरा बटालियन की टीमों द्वारा चलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है और आसपास के क्षेत्र की सघन तलाशी ली जा रही है।
सुरक्षाबलों का कहना है कि क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
Location : Chhattisgarh
Published : 19 February 2026, 1:47 PM IST
Topics : Chhattisgarh encounter Naxals Operation Kagar