महराजगंज: दर्जन भर दरोगाओं के तबादले, विवादित दरोगा श्रवण शुक्ला की छुट्टी, संजय बने नगर चौकी इंचार्ज

महराजगंज के युवा पुलिस कप्तान रोहित सिंह सजवान ने देर से ही सही लेकिन अब दरोगाओं के तबादले की लिस्ट निकाल दी है। इसमें जिले के सबसे विवादित दरोगा और पिपरा रसूलपुर कांड के बदनाम चेहरे श्रवण शुक्ला की चौकी इंचार्जी छीन ली गयी है। वहीं ढ़ील-ढ़ाले रवैये को लेकर कप्तान के निशाने पर रहे नगर चौकी प्रभारी सुनील वर्मा को महत्वहीन चौकी पर भेजा गया है। सबसे पहले डाइनामाइट न्यूज़ पर..

Updated : 27 June 2019, 12:20 PM IST
google-preferred

महराजगंज: महराजगंज से बडी ख़बर डाइनामाइट न्यूज़ पर है। नौजवान एसपी रोहित सिंह सजवान ने 11 दरोगाओं के तबादले किये हैं। इनमें बड़ी संख्या में चौकी इंचार्ज शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें: DN Exclusive: महराजगंज में पुलिसिया तांडव ने ब्रिटिश अत्याचार को छोड़ा पीछे, 250 ग्रामीणों पर फर्जी मुकदमा, वर्दी के खौफ से दहशत में आये गांव वाले पलायन को हुए मजबूर

जिले के सबसे विवादित दरोगा और पिपरा रसूलपुर कांड के बदनाम चेहरे श्रवण शुक्ला की चौकी इंचार्जी छीन ली गयी है। शुक्ला शहर कोतवाल रामदवन मौर्य की आंखों के तारे थे और पिपरा रसूलपुर गांव में जलौनी की लकड़ी ले जा रहे एक गरीब को वसूली के चक्करप में पीटकर अधमरा कर दिया था। इसके बाद से पूरा गांव आंदोलित हो उठा था। इन्हें अब कोठीभार थाने में नायब दरोगा बनाया गया है। 

यह भी पढ़ें: महराजगंज: अवैध वसूली के लिये शहर कोतवाल के चहेते दरोगा ने बुजुर्ग को पीटा, चुनाव से पहले बड़ा बवाल, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया रास्ता जाम

ढ़ील-ढ़ाले रवैये को लेकर कप्तान के निशाने पर रहे नगर चौकी प्रभारी सुनील वर्मा को महत्वहीन चौकी सिसवा मुंशी भेजा पर भेजा गया है। नगर चौकी की जिम्मेदारी अब संजय दूबे को दी गयी है। ये अब तक पुलिस लाइन में थे। संजय पर नगर को ठीक से संभालने की जिम्मेदारी होगी। 

जय नारायण यादव को फरेन्दा को चौकी इंचार्ज बनाया गया है तो वहीं जयशंकर मिश्रा को सिंदुरिया चौकी का प्रभारी बनाया गया है। 

Published : 
  • 27 June 2019, 12:20 PM IST

Related News

No related posts found.