हिंदी
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के चलते देश भर में आचार संहिता लगी हुई है। इस दौरान चुनाव आयोग ने दिल्ली के ओखला में 2 करोड़ से ज्यादा का कैश बरामद किया है।
इलाके में इलेक्शन कमिशन की टीम ने BMW कार से 2 करोड़ कैश जब्त किया है। पुलिस ने कार में बैठे 2 लोगों को डिटेन कर रुपये जब्त किए हैं।
आयकर विभाग के अधिकारी और एसडीएम मौके पर मौजूद हैं। चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है।
Published : 4 May 2024, 7:33 PM IST
Topics : 2 crore cash Delhi News आचार संहिता ओखला दिल्ली लोकसभा चुनाव