हिंदी
नई दिल्ली: डीयू ने सोमवार रात आठ बजे से मास्टर्स, एम.फिल और पीएच.डी कोर्सेस के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। इन कोर्सेस के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत यूजी कोर्सेस में रजिस्ट्रेशन खत्म होने के साथ ही हुई है। इन कोर्सेस में रजिस्ट्रेशन आप डीयू की वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं।

आपको बता दें मास्टर्स एम.फिल और पीएच.डी के लिए रजिस्ट्रेशन तकरीबन 20 दिनों की देरी से शुरू हुआ है। वैसे तो ये रजिस्ट्रेशन पहले 31 मई से शुरू होने वाला था। बता दें कि मास्टर्स एम.फिल और पीएच.डी का रजिस्ट्रेशन 22 जून तक ही होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन बंद कर दी जाएगी। तो वहीं ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा एक जुलाई से 6 जुलाई के बीच होगी। इसके बाद रिजल्ट 7 जुलाई से 12 जुलाई के बीच घोषित किए जाएंगे। डीयू के लिए पहली एडमिशन लिस्ट 16 जुलाई को आएंगी।
Published : 13 June 2017, 2:00 PM IST
Topics : admission college DNEducation DU education M.A masters PHD students University
No related posts found.