हिंदी
सिसवा बाजार: भारत सरकार द्वारा स्वच्छ भारत कार्यक्रम के तहत कई योजनाएं चला रही है। लेकिन अधिशासी अधिकारी सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारी इसे नजरंदाज कर रहे है। सिसवा कस्बे के जैनी छपरा मार्ग पर नाली का गंदा पानी कई सालों से सड़क पर बहता रहता हैं। लेकिन जिम्मेदार अफसरों द्वारा आज तक इसपर कोई ठोस उपाय नही निकाला गया है।
यह भी पढ़ें: धारदार हथियार से वृद्ध दंपत्ति को उतारा मौत के घाट...
जानकारी के अनुसार सिसवा कस्बे के जैनी छपरा मार्ग पर नाली न बनने से सड़क पर पिछले कई वर्षों से नाली का गंदा पानी बह रहा है। जिससे मुहल्लेवासियों और राहगीरों को आने जाने में काफी परेशानियां होती रहती है। लोगों को आने जाने के लिए दूसरे रास्ते का सहारा लेना पड़ता है। बारिश होने पर यहाँ पर स्थिति ओर भी विकराल हो जाती है। रोजाना सैकड़ो चारपहिया वाहन और दो पहिया वाहन गुजरते है। स्कूल जाने वाले छोटे छोटे बच्चें भी इसी सड़क से आते जाते है। रोजाना बड़ी दुर्घटना होती रहती है।

वहीं सभासद राजन विश्वकर्मा, बिष्णु जायसवाल, सुनील गुप्ता, अभिमन्यु सिंह,सुभाष, सन्तोष, नथुनी यादव, आदित्य आदि लोगों ने बताया की सड़क पर गंदा पानी बहने से आवागमन में दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग गंदे पानी के बीच से आने-जाने को विवश हैं। बारिश के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती है। इसकी शिकायत कई बार अधिशासी अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों और तहसील दिवस सहित जिलाधिकारी को दी गई, लेकिन आज तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकला गया।
Published : 13 December 2019, 3:32 PM IST
Topics : Dirty Drainage India road uttarpradesh गंदा छपरा निर्माण पानी सिसवा बाजार