हिंदी
डिंडौरी: मध्यप्रदेश के डिण्डोरी जिले की एक विशेष अदालत ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी के खिलाफ दोष सिद्ध होने पर उम्रकैद की सजा सुनायी है।
अभियोजन के अनुसार यहां के समनापुर आवास कालोनी में 25 जनवरी 2018 को आरोपी सत्यप्रकाश पनरिया ने पीड़िता के मकान में घूसकर दुष्कर्म किया।
यह भी पढ़ें: भागलपुर में बदमाशों ने सुरक्षा प्रहरी की गला रेत कर की हत्या, जानिये पूरा मामला
पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय में पेश किया था। (वार्ता)
Published : 7 September 2022, 3:06 PM IST
No related posts found.