हिंदी
लॉस एंजेलिस: भारतीय मूल के ब्रिटिश अभिनेता देव पटेल ऑस्कर जीतने से चूक गए हैं। अमेरिकी अभिनेता महर्रशाला अली ने फिल्म 'मूनलाइट' में अपनी सशक्त भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार जीत लिया है।
यह भी पढ़ें: ऑस्कर में ट्रंप के फैसले के विरोध में लगाए नीले रिबन
देव ने अपनी मां अनीता के साथ ऑस्कर में शिरकत की थी। देव अपनी फिल्म 'लॉयन' के लिए नामांकित थे।
लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में हो रहे ऑस्कर समारोह में हो रहा है।
अभिनेत्री एलिसिया विकेंडर ने विजेता अली को ऑस्कर दिया।
यह भी पढ़ें: अभिनेता बिल पैक्सटन का निधन
महर्रशाला अली ऑस्कर जीतने वाले पहले मुस्लिम अभिनेता बन गए हैं।
Published : 27 February 2017, 9:42 AM IST
No related posts found.