देवरिया: छात्रा बनी डीएम, कुर्सी संभालते ही जनता की सुनी फरियाद

उत्‍तर प्रदेश के देवरिया में सुर्खियों में रहने वाल डीएम दिव्या मित्तल ने नई पलल शुरु की हैं। एक छात्रा ने दो घंटे के लिए जिलाधिकारी की कुर्सी संभाली और जनता की फरियाद सुनी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 24 September 2024, 4:11 PM IST
google-preferred

देवरिया: उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के देवरिया (Deoria) में सुर्खियों में रहने वाल डीएम दिव्या मित्तल (DM Divya Mittal) ने नई पहल शुरु की हैं। एक छात्रा (Student) ने दो घंटे के लिए जिलाधिकारी (DM) की कुर्सी संभाली और जनता की फरियाद सुनी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवादादाता के अनुसार छात्रा दो घंटे के लिए जिलाधिकारी बन कर डीएम की कुर्सी पर बैठ कर पूरी जनता दर्शन में लोगों की फरियाद सुनी और अधिकारियों को समस्या का निस्तारण करने का निर्देश दिया। छात्रा के आदेश का अधिकारी भी अनुपालन करते हुए दिखे।

छात्रा दस बजे कलेक्ट्रेट पहुंची। अधिकारी बनने का पहला अनुभव पाकर एक आत्मविश्वास भी बढ़ा। दो घंटे कामकाज देखने के बाद कर्मचारियों ने घर तक छोड़ा भी। डीएम दिव्या मित्तल ने छात्रा को गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। इसके बाद अपने कुर्सी पर उन्होंने बैठाया।

छात्रा ने डीएम बन सुनी लोगो की समस्या

डीएम की कुर्सी पर बैठी राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया में 12वीं की छात्रा खुशी मणि त्रिपाठी के चेहरे पर मुस्कान आ गई। छात्रा ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। उसके निस्तारण करने क निर्देश अधिकारियों को देती रहीं। इसके साथ ही अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी से वार्ता कर समाधान के लिए कहा।

छात्रा ने बताया कि जिलाधिकारी बनकर मुझे गर्व महसूस हो रहा है। घर पर सभी खुश हैं, रिश्तेदारों भी फोन कर बधाई दे रहे हैं। मैं अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती हूं।

अधिकारियों के साथ बैठक

राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया की 12वीं छात्रा खुशी मणि जिलाधिकारी की कुर्सी पर बैठने के बाद कलेक्ट्रेट में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। विभागीय अधिकारियों से सवाल जवाब भी की।

Published : 
  • 24 September 2024, 4:11 PM IST

Advertisement
Advertisement