फतेहपुर: बेटी पढ़ाओ जन कल्याण सेवा समिति ने दी अनशन की धमकी, जानें क्यों
बेटी पढ़ाओ जन कल्याण सेवा समिति ने बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। समिति ने थाना चांदपुर व अमौली चौकी में व्याप्त भ्रष्टाचार और पुलिस की मनमानी को मुख्य मुद्दा बनाते हुए 10 सितंबर तक कार्रवाई की मांग की। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि यदि इस अवधि तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो समिति 13 सितंबर से लखनऊ मुख्यमंत्री आवास के पास आमरण अनशन शुरू करेगी।