देवरिया शेल्टर होम केस: SIT ने जब्त की वो लाल कार.. जिसका आरोपी करते थे इस्तेमाल

डीएन ब्यूरो

स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम (एसआइटी) ने देवरिया शेल्टर होम मामले में उस लाल रंग की कार को जब्त कर लिया है, जिसका जिक्र इस घटना का पर्दाफाश करने वाली मासूम लड़की ने किया था। डाइनामाइट न्यूज की स्पेशल रिपोर्ट..

एसआईटी द्वारा जब्त कार
एसआईटी द्वारा जब्त कार


देवरिया: मां विंध्यवासिनी शेल्टर होम में बच्चियों से देह व्यापार के आरोप की जांच कर रही स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) ने उस लाल रंग की कार को कब्जे में ले लिया है, जिसका जिक्र सबसे पहले शेल्टर से भागी मासूम लड़की ने किया था। बताया जा रहा है कि यह कार शेल्टर होम संचालिका गिरिजा त्रिपाठी के परिवार की है। कयास लगाये जा रहे हैं कि इसी कार के जरिये लड़कियों को लाने-ले जाने में किया जाता था। 

यह भी पढ़ें: DN Exclusive: देवरिया शेल्टर होम केस में डीएम और एसपी ने किसी भी तरह की जानकारी देने से किया इंकार 

गौरतलब है कि मां विंध्यवासिनी शेल्टर होम से भागी एक बच्ची ने पुलिस को बताया था कि कभी लाल तो कभी सफेद रंग की कार आती थी और लड़कियों को ले जाती थी। फिलहाल एसआईटी की टीम कार की जांच कर रही है। एसआईटी ने पहले से ही शेल्टर होम संचालिका गिरिजा त्रिपाठी और उसके पति को रिमांड पर लिया है।

यह भी पढ़ें: संसद में बोले गृमंत्री राजनाथ सिंह: सभी राज्यों में बाल गृहों में सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम 

देह व्यापार का मामला सामने आने के बाद इस कार की तलाश की जा रही थी। मासूम लड़की ने इस कार का जिक्र पुलिस के सामने यह कहकर किया था कि इसके जरिये लड़कियों को लाने ले जाने में किया जाता था। खुलासा किया गया था कि शाम को बड़ी-बड़ी कारों में लड़कियों को गोरखपुर ले जाया जाता था, और जो लड़कियां रात को जाती थी वो वापस सुबह ही आती थी।
 










संबंधित समाचार