Delhi Women Scheme: दिल्ली की सीएम Rekha Gupta ने किया ऐलान, महिलाओं को हर म​हीने इस तारीख को मिलेंगे 2500 रुपए

लंबे समय इंतजार के बाद आखिरकार दिल्ली को नया सीएम मिल गया है। आज रेखा गुप्ता रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ लेंगी। लेकिन इससे पहले प्रदेश की महिलाओं के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आई है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 20 February 2025, 12:03 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दिल्ली को नया सीएम मिल गया है। आज रेखा गुप्ता रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ लेंगी। लेकिन इससे पहले प्रदेश की महिलाओं के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। अब महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए मिलेंगे। दरअसल आज दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़ा ऐलान किया है।

भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आश्वासन दिया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करने के अपने चुनावी वादे को पूरा करेगी। गुप्ता ने कहा कि मासिक सहायता की पहली किस्त आठ मार्च तक पात्र महिलाओं के खातों में जमा कर दी जाएगी।

नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के सपने को साकार करना बीजेपी के सभी 48 विधायकों की प्राथमिकता होगी।

उन्होंने महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता योजना का जिक्र करते हुए कहा कि आठ मार्च तक महिलाओं के बैंक खातों में सहायता राशि भेज दी जाएगी। यह कदम दिल्ली में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक इस स्कीम का फायदा दिल्ली की निवासी महिलाओं को ही मिलेगा। योजना की पात्रता से जुड़ी कोई जानकारी फिलहाल नहीं है। यानी किन महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये मिलेंगे और किसे नहीं, अभी इस बारे में कुछ साफ नहीं है। रजिस्ट्रेशन, एप्लिकेशन प्रोसेस से जुड़ी जानकारी भी अभी नहीं है।