हिंदी
नई दिल्ली: देश आज अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर पूरा देश गणतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा हुआ है। राजधानी दिल्ली में देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की मौजूदगी में राजपथ पर भारतीय सेना के शौर्य का प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। राजपथ पर भारत की विविधता पूर्ण संस्कृति, एकता, शौर्य और इतिहास के रंग से सरोबार है और दुनिया सबसे बड़े लोकतंत्र भारत की ताकत देख रहा है।

गणतंत्र दिवस के मौके पर आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे और देश के लिए अलग अलग युद्धों और ऑपरेशन्य में शहीद हुए करीब 26000 जवानों को श्रद्धांजलि दी।

राजपथ पर पीएम मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का हाथ जोड़कर स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रगान और 21 तोपों की सलामी के बाद परेड की शुरुआत हुई।

राजधानी दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में सेंचुरियन टैंक, पीटी-76, एमबीटी अर्जुन एमके-आई टैंक ने शौर्य दिखाया।

गणतंत्र दिवस परेड में सेंचुरियन टैंक, PT-76, MBT अर्जुन MK-I और APC पुखराज की टुकड़ी ने भाग लिया और शौर्य का प्रदर्शन किया।

परेड में सबसे आगे पहली टुकड़ी 61 कैवेलरी की है। यह दुनिया में एकमात्र सेवारत सक्रिय हॉर्स कैवेलरी रेजिमेंट है।
Published : 26 January 2022, 11:12 AM IST
Topics : India Rajpath Republic Day Parade 2022 गणतंत्र दिवस गणतंत्र दिवस परेड झांकी प्रधानमंत्री भारतीय सेना राजपथ राष्ट्रपति