हिंदी
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों वायु प्रदूषण की मार जेझ रही है। लगातार बढ़ रहे एयर पॉल्युशन पर कंट्रोल करने के लिए आम आदमी पार्टी सरकार कई बड़ी घोषणाएं की है।
बंद हुए 5वीं तक के स्कूल
सरकार ने शनिवार से पहली कक्षा से लेकर 5वीं कक्षा तक के स्कूलों को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का आदेश दिया है।
वर्क फ्राम होम
वहीं सरकार से 50 प्रतिशत कर्मचार्यों को वर्क फ्राम होम दिया गया है। कर्मचार्यों पर ये नियम अगले आदेश तक लागू रहेगा। इसके साथ ही दिल्ली सरकार ने सड़कों पर डीजल से चलने वाले वाहनों पर भी बैन लगा दिया गया है।
ग्रेप नियम का सख्ती से पालन
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को हुए प्रेस कॉफ्रेंस में कहा कहा कि ग्रेप (GRAP) चार के सभी नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा।
शनिवार से लागू होंगे ये प्रतिबंध
1. दिल्ली में सिर्फ आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले सीएनजी और इलेक्ट्रिक ट्रकों की एंट्री होगी, इसके अलावा सभी ट्रकों की एंट्री पर रोक रहेगी।
2. दिल्ली में डीजल चलने वाली मध्यम माल वाहन और भारी माल वाहन के संचालन पर प्रतिबंध लग जाएगा, हालाकि आवश्यक सेवाओं वाली पंजीकृत गाड़ियों की छूट दी जाएंगी।
3. दिल्ली-एनसीआर में चारपहिया डीजल एलएमवीएस के चलने पर प्रतिबंध रहेगा।
4. दिल्ली-एनसीआर में NH, फ्लाईओवर, पाइपलाइन जैसे सरकारी प्रजोक्ट के निर्माण कार्य पर रोक रहेगी।
Published : 4 November 2022, 4:46 PM IST
Topics : Air Pollution Delhi work from home गोपाल राय दिल्ली पर्यावरण मंत्री वर्क फ्राम होम वायु प्रदूषण