ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: गाजियाबाद-सीतापुर रूट पर 4 लाइनें, जानें पूरा प्लान

केंद्र सरकार ने गाजियाबाद-सीतापुर समेत दो बड़ी रेलवे मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है। 24,815 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस योजना में 403 किमी लंबी तीसरी और चौथी लाइन बिछेगी। इससे ट्रेनों की रफ्तार, कनेक्टिविटी और पर्यटन को बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 19 April 2026, 3:18 PM IST
google-preferred

New Delhi: रेलवे नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश के लिए 24,815 करोड़ रुपये की लागत वाली दो बड़ी मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है।

इस योजना के तहत गाजियाबाद से सीतापुर के बीच 403 किलोमीटर लंबाई में तीसरी और चौथी रेल लाइन बिछाई जाएगी, जिस पर करीब 14,926 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अभी यह रूट डबल लाइन है, लेकिन ट्रेनों की बढ़ती संख्या और भारी ट्रैफिक के कारण इस पर दबाव लगातार बढ़ रहा है। यह रूट दिल्ली से गुवाहाटी को जोड़ने वाले बेहद व्यस्त कॉरिडोर का हिस्सा है, ऐसे में नई लाइनों के निर्माण से ट्रेनों की आवाजाही और समयबद्धता में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

15 जिलों को मिलेगा फायदा, 6 नए स्टेशन बनेंगे

इस मेगा परियोजना का असर सिर्फ एक रूट तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश के कुल 15 जिलों में रेलवे नेटवर्क का विस्तार होगा। इससे कुल मिलाकर करीब 601 किलोमीटर का नया नेटवर्क जुड़ जाएगा।

“सांवला रंग बना जुर्म का बहाना”… आगरा में दहेज के नाम पर हैवानियत! महिला से मारपीट

गाजियाबाद-सीतापुर रेल लाइन गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी और रोजा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। हालांकि, इस परियोजना में हापुड़, सिम्भावली, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर और सीतापुर के मौजूदा स्टेशनों को बायपास करने की योजना है, जिससे ट्रेनों की गति बढ़ाई जा सके। इसके अलावा, इस रूट पर छह नए स्टेशन भी बनाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और स्थानीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

पर्यटन और आस्था को भी मिलेगा बढ़ावा

इस परियोजना का एक बड़ा फायदा पर्यटन क्षेत्र को भी मिलने वाला है। गाजियाबाद-सीतापुर रूट पर कई प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल स्थित हैं, जहां यात्रियों की आवाजाही बढ़ सकती है। इनमें दूधेश्वरनाथ मंदिर, गढ़मुक्तेश्वर गंगा घाट, दरगाह शाह विलायत जामा मस्जिद और नैमिषारण्य जैसे प्रसिद्ध स्थल शामिल हैं।

पीएम मोदी ने पवन कल्याण को किया फ़ोन; जाना सेहत का हाल

बेहतर रेल कनेक्टिविटी से इन जगहों पर पहुंचना आसान होगा, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है। कुल मिलाकर, यह परियोजना न केवल रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करेगी, बल्कि आर्थिक विकास, रोजगार और पर्यटन को भी नई रफ्तार देगी।

Location :  New Delhi

Published :  19 April 2026, 3:18 PM IST

Advertisement