Delhi NCR Weather: सावधान! दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश की चेतावनी, इन जिलों को लेकर किया अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को आखिरकार गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिली है। शुक्रवार रात और शनिवार दोपहर से शुरू हुई झमाझम बारिश ने न केवल मौसम को खुशनुमा बना दिया, बल्कि लोगों के चेहरों पर भी मुस्कान बिखेर दी। हालांकि, तेज बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की समस्या भी देखने को मिली।