हिंदी
नई दिल्ली: ईडी की गिरफ्तारी से जुड़े मामले में अरविंद केजरीवाल को बुधवार को दिल्ली हाई कोर्ट से कोई राहत नहीं मिल सकी है। अदालत ने गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली केजरीवाल की याचिका पर ईडी से जवाब मांगा है।
हाई कोर्ट ने जवाब देने के लिये ईडी को 2 अप्रैल तक का समय दिया है। कोर्ट में इस मामले पर 3 अप्रैल को फिर सुनवाई होगी।
नई दिल्ली: ईडी की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका से जुड़े मामले में अरविंद केजरीवाल को बुधवार को दिल्ली हाई कोर्ट से नहीं मिल सकी कोई राहत, 3 अप्रैल को मामले पर फिर होगी सुनवाई, देखिये दिल्ली हाई कोर्ट से डाइनामाइट न्यूज़ की ये रिपोर्ट#ArvindKejriwal #DelhiHighCourt pic.twitter.com/L60kFcHfBS
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 27, 2024
दिल्ली के कथित शराब घोटाले में ईडी की गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में है। कल दिल्ली की निचली अदालत में इस मामले में फिर सुनवाई होनी है।
Published : 27 March 2024, 6:46 PM IST
Topics : arvind kejriwal Delhi High Court ED custody New Delhi अरविंग केजरीवाल ईडी कस्टडी गिरफ्तारी दिल्ली हाई कोर्ट नई दिल्ली