हिंदी
अबूधाबीः मुंबई इंडियंस की मजबूत टीम और इंडियन प्रीमियर लीग के वर्तमान सत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाली दिल्ली कैपिटल्स के बीच गुरुवार को पहले क्वालीफायर में कांटे का मुकाबला होने की संभावना है। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज शिखर धवन ने बड़ी बात कही है।
क्वालीफायर मैच से पहले कहा
दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने प्लेऑफ में मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले क्वालीफायर मैच से पहले कहा कि अगर टीम अपनी योजनाओं को लेकर स्पष्ट रही तो जीत पक्की है।
किसी भी टीम को हरा सकते हैं
बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर ने बुधवार को मीडिया से वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में बातचीत करते हुए कहा- मुझे नहीं लगता कि उनका दावा मजबूत है। हमें एक बढ़िया टीम मिली है और हम स्पष्ट हैं कि हम किसी भी टीम को हरा सकते हैं। हमें बस अच्छी क्रिकेट खेलनी है और अपनी योजनाओं के साथ बहुत स्पष्ट होना है। मेरा मानना है कि अगर हम ऐसा करने का प्रबंधन करते हैं, तो हम निश्चित रूप से जीत सकते हैं।
Published : 5 November 2020, 5:44 PM IST
Topics : Abu Dhabi Batsman cricket IPL Shikhar Dhawan sports दिल्ली कैपिटल्स बल्लेबाज मुंबई इंडियंस शिखर धवन