हिंदी
नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने मंगलवार को दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। राजधानी दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा। जबकि 8 फरवरी को चुनाव के नतीजे आएंगे।
दिल्ली में चुनाव के नामांकन की शुरूआत 10 जनवरी से होगी और अंतिम तिथि 17 जनवरी को है। उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 20 जनवरी है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने इसके साथ ही जम्मू कश्मीर की दो सीटों पर उपचुनाव की भी घोषणा की है।
दिल्ली में विधानसभा चुनाव की घोषणा पर चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस
➡️ मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार बोले- किसी भी चुनाव में वोटिंग प्रतिशत से छेड़छाड़ नहीं हो सकता।@ECISVEEP @CeodelhiOffice #DelhiPolls #DelhiAssemblyElections #DelhiDecides pic.twitter.com/Okl6eKPyFX
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) January 7, 2025
दिल्ली में विधानसभा चुनाव की घोषणा करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि दिल्ली में इस बार 1 करोड़ 55 लाख से अधिक मतदाता हैं। दिल्ली में 83.49 से अधिक लाख पुरुष वोटर्सऔर 71.73 लाख से अधिक महिला वोटर्स हैं।
दिल्ली में विधानसभा चुनाव की घोषणा पर चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस
➡️मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार बोले- सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट पहले की कह चुके हैं कि ईवीएम को हैक नहीं किया जा सकता। ईवीएम की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है।@ECISVEEP @CeodelhiOffice #DelhiPolls… pic.twitter.com/kKD1ZWhHoU
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) January 7, 2025
मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में 13 हजार से अधिक मतदान केंद्र बनाये जाएंगे। दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिये वोटिंग की विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने इस मौके पर सभी राजनीतिक दलों से कुछ खास अपील भी की। उन्होंने कहा कि चुनाव कैंपन का स्तर इस तरह न गिराएं की आम मतदाता विचलित हो। महिलाओं के खिलाफ गलत और अभद्र भाषा का प्रयोग न करें। राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में अपनी भाषा का ध्यान रखें।
सुनिये भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल क्या कह रहे हैं:
Published : 7 January 2025, 2:45 PM IST
Topics : Breaking News Delhi Assembly polls Delhi Assembly Polls Date Announcement Delhi News ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashEkMulaqat ManojTibrewalAakashIASTopper ManojTibrewalAakashInterview ManojTibrewalAakashJournalist Rajiv Kumar