Crime in Gorakhpur: गोरखपुर में फंदे से लटकता मिला युवा ग्राम प्रधान का शव, क्षेत्र में हड़कंप

गोरखपुर जिले के टिकरिया नाथ सिंह में एक युवा ग्राम प्रधान का शव उसके घर में फंदे से लटकता मिला। प्रधान की मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 30 January 2023, 1:50 PM IST
google-preferred

गोरखपुर: गोरखपुर जिले के टिकरिया नाथ सिंह के ग्राम प्रधान का शव फंदे उनके गांव के घर में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची हरपुर-बुदहट पुलिस ने दरवाजा तोड़कर प्रधान का शव बाहर निकाला। ग्राम प्रधान की आक्स्मिक मौत से क्षेत्र में हड़कप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जटु गई है। 

जानकारी के मुताबिक टिकरिया नाथ सिंह के ग्राम प्रधान शिवाजी सिंह यादव अपने परिवार के साथ गोरखपुर स्थित मकान में रहते थे। लेकिन ग्राम प्रधान बनने के बाद वह संबंधित कार्यों के लिये अधितर वक्त अपना गांव में ही गुजारते थे। शनिवार को भी गांव में किसी के यहां जन्मदिन की पार्टी में जिसमें शामिल होने के लिए वे अपने गांव गए थे। 

शिवाजी सिंह यादव के परिजनों का आरोप है कि पार्टी के दौरान ही उनके मोबाइल फोन पर किसी का फोन आया और फोन करने वाला अपशब्द बोलने लगा। इसके बाद वह परेशान होकर अपने गांव वाले घर पहुंचे और कमरे में चले गए। सुबह देर तक जब शिवाजी सिंह यादव अपने कमरे से बाहर नहीं निकले तो परिजनों ने उनको आवाज दी और बाद में मौके पर पहुंचे। रोशनदान से कमरे के अंदर देखने पर प्रधान का शव छत की कुंडी से लटकता मिला।

स्थीनय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रधान के शव को उतारा। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में हुए विकास कार्यों का भुगतान नहीं होने पर उधार सामान देने वाले आए दिन उनको फोन पर परेशान कर रहे थे। इसी कारण उन्होंने मौत को गले लगा लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।