जनता का पैसा हड़पने वालों को नहीं छोड़ेंगे… देवरिया में डीएम का बड़ा एक्शन, ग्राम प्रधान समेत दो सचिवों पर गिरी गाज
देवरिया में सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में सामने आए चौंकाने वाले तथ्यों के बाद ग्राम प्रधान और दो ग्राम पंचायत सचिवों पर सख्त कदम उठाए गए। करोड़ों नहीं, लेकिन लाखों रुपये के भुगतान को लेकर उठे सवालों ने पूरे पंचायत तंत्र में हलचल मचा दी है।