रेलवे लाइन के किनारे अचानक अफरा- तफरी, देखते ही भागने लगे लोग; जानें पूरी खबर

थाना हरचंदपुर में रेलवे ट्रेक के पास अचानक लोग भागने लगे। चारो ओर अफरा तफरी मच गई। आखिर ऐसा यहां पर क्या हुआ जानने के लिए पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 29 March 2025, 1:30 PM IST
google-preferred

रायबरेली: रायबरेली जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के पूरे मोती गांव के पास रेलवे लाइन के किनारे गेहूं के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का शव मिला। घटना शनिवार 29 मार्च को सुबह करीब 11:00 बजे की बताई जा रही है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार,  मृतक की पहचान अमित कुमार पुत्र गिरधारी के रूप में हुई है, जो दिव्यांग था और ग्राम रूपपुर, पोस्ट राजा का ताजपुर, थाना सेवहरा, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक मृतक ट्रेन से कहीं जा रहा था और हादसे का शिकार हो गया।

घटना की सूचना पाकर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। स्टेशन हाउस अधिकारी आदर्श कुमार सिंह ने पुष्टि की कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Published :  29 March 2025, 1:30 PM IST

Related News

Advertisement