हिंदी
संतकबीरनगर: जिले में साइबर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यहां सात अलग-अलग लोगों के साथ गमन हुए 670624 रुपये पुलिस ने वापस कराये हैं। इस सफलता के बाद जिले में पुलिस की चारों तरफ वाह-वाही हो रही है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक जिले में साइबर क्राइम पर नकेल कसने के लिये एसपी सत्यजीत गुप्ता अभियान चला रहे हैं। इसी अभियान के क्रम में पुलिस ने आज बुधवार को 7 लोगों के 670624 रुपये वापस कराये।
पैसे मिलने के बाद लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और साथ ही सभी ने जमकर पुलिस के कार्यशैली की तारिफ की। इस पूरे मामले की जानकारी एसपी सत्यजीत गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर दी
Published : 24 July 2024, 9:31 PM IST
Topics : cyber police station Dynamite News sant kabir nagar news sp satyajeet gupta UP News एसपी सत्यजीत गुप्ता यूपी समाचार संतकबीरनगर समाचार साइबर थाना पुलिस