Crime in UP: महराजगंज में नाबालिग की गला रेत कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में नाबालिग छात्रा की गला रेत कर हत्या को अंजाम दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 27 August 2022, 5:03 PM IST
google-preferred

महराजगंज: जिले के घुघुली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बारीगांव इलाके में शनिवार को संदिग्ध हालत में नाबालिग लड़की का शव मिला। शव मिलने के बाद से ही आस-पास के इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

घटना की जानकारी जब पुलिस को हुई तो तुरंत प्रभाव से घुघली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को हिरासत में लेते हुए जांच के लिए भेज दिया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि लड़की का शव खून से लथपथ हालत में मिला है। वहीं पास के खेत से उसकी साइकिल भी बरामद हुई है। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने बताया कि छात्रा की गला रेतकर हत्या की गई है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि छात्रा कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गजरा गांव की रहने वाली थी। जब वह इंदरपुर चौराहे पर कंप्यूटर क्लास के लिए जा रही थी तभी उस पर जानलेवा हमला हुआ। हत्या के मामला दर्ज कर फरार आरोपी को पकड़ने में पुलिस जुट गई है।

Published : 
  • 27 August 2022, 5:03 PM IST

Advertisement
Advertisement