Crime in Delhi: रोहिणी में मुठभेड़ के बाद हत्या का आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने बृहस्पतिवार को रोहिणी इलाके में मुठभेड़ के बाद हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 6 July 2023, 3:09 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने बृहस्पतिवार को रोहिणी इलाके में मुठभेड़ के बाद हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश कामिल जामा मस्जिद के समीप हाल में हुई गोलीबारी और हत्या की घटना में कथित रूप से संलिप्त था।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, बृहस्पतिवार को हुई मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी है।

पुलिस को इलाके में कामिल की मौजूदगी के बारे में गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस ने योजना बनाई।

पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से करीब पांच गोलियां चलीं।

Published :  6 July 2023, 3:09 PM IST

Related News

Advertisement