हिंदी
नई दिल्लीः दिल्ली हिंसा मामले में गुरुवार को कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रपति कोविंद को मेमोरेंडम दिया है। इस दौरान कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, आनंद शर्मा, रणदीप सुरेजवाला समेत कई नेता शामिल रहें।

सोनिया गांधी ने बताया कि इस मेमोरेंडम में हिंसा के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के साथ ही पीड़ितों को मदद मुहैया कराने की मांग की गई है। साथ ही उन्होनें दिल्ली सरकार और अमित शाह के बारे में कहा है कि दोनों ही दिल्ली में हिंसा को रोकने में नाकामयाब रहे। अब तक इस हिंसा में 34 लोगों की मौत हो चुकी है और 200 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं।
यह भी पढ़ेंः राजधानी दिल्ली में हिंसा थमी, अब तक 34 लोगों की मौत

बता दें कि बुधवार को सोनिया गांधी ने अमित शाह के इस्तीफे क मांग की थी। जिसके बाद आज एक बार फिर से आमित शाह के इस्तीफे की मांग की गई है। उन्होनें कहा की अमित शाह स्थिती को संभालने में नाकाम रहे इसलिए उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। इस हादसे में खई जान गई हैं और करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
Published : 27 February 2020, 1:44 PM IST
Topics : Congress delhi violence memorandum President Kovind Sonia Gandhi कांग्रेस पार्टी दिल्ली हिंसा मेमोरेंडम राष्ट्रपति कोविंद सोनिया गांधी