हिंदी
गोल्ड कोस्ट: ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में 21वें कॉमनवेल्थ खेलों के छठे दिन भारतीय निशानेबाज हीना सिद्धू ने भारत को 11वां गोल्ड मेडल दिलाया है। इसी के साथ भारत की झोली में कुल 20 मेडल आ गये हैं।

हिना ने इस स्पर्धा में राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड कायम करते हुए 38 अंक हासिल किए और गोल्ड मेडल जीता। वहीं इस स्पर्धा में आस्ट्रेलिया एलीना गैलियावोविक दूसरे स्थान पर रही और उन्हें रजत पदक हासिल हुआ, साथ ही मलेशिया की आलिया सजाना अजाहारी तीसरे नंबर पर रही और उन्हें कांस्य पदक मिला। हीना से पहले मनु भाकेर और जीतू राय ने शूटिंग में गोल्ड जीता है। शूटिंग में भारत ने 3 गोल्ड, 2 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मिलाकर कुल 8 मेडल हासिल किए हैं।
Hearty congratulations to @HeenaSidhu10 for winning GOLD in Women's 25m Pistol event at #GC2018; the nation is proud of you #PresidentKovind
— President of India (@rashtrapatibhvn) April 10, 2018
हीना के गोल्ड मेडल जीतने पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी।
Published : 10 April 2018, 2:22 PM IST
No related posts found.