हिंदी
महराजगंजः वैसे तो जिलास्तरीय तहसील दिवस आज निचलौल का है लेकिन फरेन्दा में तहसील दिवस पर पहुँचे कमिश्नर ने दो लापरवाह अधिकारियों पर कार्यवाही की है। बृजमनगंज ब्लॉक के गांव कुआँडांडी के लेखपाल को तत्काल सस्पेंड का आदेश दिया है।
यह भी पढ़ेंः एग्जाम के पहले दिन डीएम ने लिया बोर्ड का जायजा, बंद कराए फोटोकॉपी की दुकानें
जानकारी के अनुसार उसी गांव के निवासी ने कमिश्नर से लिखित शिकायत की थी कि मेरे बैनामा जमीन पर लेखपाल कब्जा नहीं दिलवा रहे है। तत्तकाल लेखपाल को सस्पेंड का आदेश दे दिया है। साथ ही राजस्व विभाग के अफसरों की कड़ी फटकार भी लगाई और हिदायत दी है।
सीडीपीओ फरेन्दा की शिकायत में कहा गया है कि आंगनबाड़ी केंद्र कई महीनों से बन के धुलफांक रहा लेकिन हैंडओवर नहीं कर रहे हैं। तत्तकाल कमिश्नर ने सीडीपीओ को फटकार लगाते हुए वेतन रोकने का फरमान जारी कर डाला। कमिश्नर ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को खूब लताड़ा, बोले यहाँ के नाकाम अफसरों की वजह से गोरखपुर तक राजस्व के मामले आते हैं।
यह भी पढ़ेंः बोर्ड परीक्षा केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, जानी हकीकत
तहसील दिवस फरेन्दा में लेखपाल को सस्पेंड करने के बाद वहां मौजूद लापरवाह एडीएम, एसडीएम समेत राजस्व विभाग के नाकाम अधिकारियों को फटकारते हुए कहा कि यह गलत है कि राजस्व के मामले गोरखपुर तक आते है यह अच्छी बात नहीं है। सुधार नहीं हुई तो कड़ी कार्यवाही होगी।
Published : 18 February 2020, 3:04 PM IST
Topics : Commisioner Maharajganj pharenda Tehsil Diwas uttar pradesh उत्तर प्रदेश कमिश्नर तहसील दिवस फरेन्दा महराजगंज