हिंदी
लखनऊः ट्रैफिक नियमों को लेकर अक्सर पुलिस और जनता के बीच झड़प की खबरें सामने आती रही हैं। ऐसा ही एक मामला यूपी के लखनऊ में भी देखने को मिला है। जहां पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई है।
नगराम में ट्रिपल सवारी को रोकने के मामले को लेकर पुलिस और ग्रामीणों में झड़प हो गई है। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया था कि पुलिस ने लाठीचार्ज की। इस लाठीचार्ज में पुलिस कर्मियों समेत आधा दर्जन ग्रामीणों को चोट लगी है।

यह भी पढ़ें: चिन्मयानन्द मामले मे आज आया एक नया मोड़
जानकारी के मुताबिक ट्रिपल सवारी को रोकने पर ग्रामीणों में गुस्सा था। बाइक से भगाते वक़्त एक युवक भी बाइक से गिर गया था। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोप लगाकर हंगामा काटा।
Published : 10 October 2019, 1:08 PM IST
Topics : Lucknow UP Police uttar pradesh उत्तर प्रदेश नगराम पुलिस लखनऊ लाठीचार्ज