छोटा शकील के साले आरिफ अबुबकर शेख की मुंबई में हार्ट अटैक से मौत, परिवार का आर्थर जेल प्रशासन पर आरोप

डीएन ब्यूरो

गैंगस्टर छोटा शकील के साले आरिफ अबुबकर शेख उर्फ आरिफ भाईजान की दिल का दौरा पड़ने से मुंबई के जेजे अस्पताल में मौत हो गई। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

आरिफ अबुबकर शेख
आरिफ अबुबकर शेख


मुंबई: आरिफ अबूबकर शेख उर्फ आरिफ भाईजान से अंडरवर्ल्ड में मशहूर गैंगस्टर की मौत हो गई है। आरिफ भगोड़े गैंगस्टर छोटा शकील का साला था और आतंकी फंडिंग मामले में आरोपी था। शुक्रवार शाम उसकी तबीयत खराब होने के बाद मुंबई के जे जे अस्पताल में लाया गया था। यहां उसकी मौत हो गई।

61 वर्षीय आरिफ शेख एक कारोबारी, जिसे दाऊद इब्राहिम और शकील सहित दाऊद गिरोह के कई सदस्यों से जुड़े एक मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गिरफ्तार किया था। शेख को मई 2023 को गिरफ्तारी के बाद से आर्थर रोड जेल में रखा गया था। जुलाई 2023 में, एनआईए ने आतंकवाद से जुड़ी आय के रूप में ठाणे जिले के मीरा रोड इलाके में उसकी संपत्ति जब्त कर ली।

यह भी पढ़ें | मुंबई में क्रिकेट मैच के दौरान सिर पर गेंद लगने से एक व्यक्ति की मौत

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार आरिफ अबूबकर शेख की दो बेटियां हैं। परिवार का कहना है कि आरिफ को कोई भी हेल्थ इश्यू नहीं थे। उन्होंने जेल में आरिफ के साथ कोई अनहोनी होने की आशंका जाहिर की है। आरिफ खान के एक रिश्तेदार ने कहा, 'उन्हें कोई परेशानी नहीं थी और उनका स्वास्थ्य ठीक था। अधिकारी हमें कुछ नहीं बता रहे हैं, और हमने जेजे अस्पताल से जानकारी जुटाई है।'

एडवोकेट एमबी शेख ने बताया कि आरोपी आरिफ अबूबकर शेख को सांस लेने में तकलीफ के बाद शुक्रवार देर रात सर जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वह, भगोड़े गैंगस्टर छोटा शकील का साला था। जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अबूबकर शेख का शव अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें | Worli BMW Hit and Run Case: मुंबई में पोर्शे जैसा कांड... BMW कार से पति-पत्नी को रौंदा, महिला की मौत










संबंधित समाचार