हिंदी
महराजगंजः उत्तर प्रदेश पंचायती चुनाव को लेकर एकतरफ जहां गहमागहमी बढ़ गई है, वहीं दूसरी ओर कुछ प्रत्याशी सही जानकारी के अभाव में नोड्यूज के लिए सहकारी ग्राम विकास बैंक के चक्कर लगा रहे है।
रतनपुर ब्लॉक अन्तर्गत नौतनंवा के उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक नौतनवा पर प्रत्याशी नोड्यूज बनवाने को लेकर भीड़ लगाए हुए है, प्रत्याशियों ने डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता को बताया कि सहकारी बैंक से नोड्यूज बनवाने के लिए शनिवार को ही 200 रूपए जमा कर दिए थे, बोले कि सोमवार को नोड्यूज मिलेगा, लेकिन तभी शायद शासन से आदेश आ गया है कि सहकारी बैंक से नो ड्यूज बनवाना अनिवार्य नहीं है, जिसके बाद सहकारी ग्राम विकास बैंक नौतनवा पर भारी भीड़ लोंगो की जुटनी शुरू हो गई।
यह भी पढ़ें: यूपी पंचायत चुनाव पर भी कोरोना का खतरा, सरकार ने दिखाई सख्ती, नई गाइडलाइंस जारी
जो प्रत्याशी 200 रूपए शुल्क जमा किए थे वो अपना पैसा वापस मांग रहे थे, जिसको लेकर सहकारी ग्राम विकास बैंक पर लोगो की भारी भीड़ उमड़ गई। इस सम्बन्ध में जब डाइनामाइट न्यूज़ की टीम ने ब्रांच मैनेजर वीरेंद्र कुमार से बात किया तो उन्होंने बताया कि शासन से निर्देश आया है कि सहकारी ग्राम विकास बैंक से नोड्यूज बनवाना अनिवार्य नहीं है, जिनको नो ड्यूज बनवाना है वो बनवा सकते है।
Published : 5 April 2021, 5:34 PM IST
Topics : Maharajganj Panchayat polls Ratanpur uttar pradesh उत्तर प्रदेश नौतनवा पंचायत चुनाव महराजगंज रतनपुर ब्लॉक