नहीं रहे बॉलीवुड के कालिया, दिग्गज अभिनेता विजू खोटे का हुआ निधन

हिन्दी-मराठी फिल्मों के जाने माने अभिनेता विजू खोटे का सोमवार को निधन हो गया। उनके कई अंगो ने काम करना बंद कर दिया था। वह 77 वर्ष के थे।

Updated : 30 September 2019, 11:24 AM IST
google-preferred

मुम्बई: हिन्दी-मराठी फिल्मों के जाने माने अभिनेता विजू खोटे का सोमवार को निधन हो गया। उनके कई अंगो ने काम करना बंद कर दिया था। वह 77 वर्ष के थे। फिल्म शोले में कालिया और अंदाज अपना अपना में रॉर्बट के किरदार के लिए मशहूर खोटे ने अपने घर पर अंतिम सांस ली।

अभिनेता की भांजी एवं अदाकारा भावना बलसावर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा  उन्होंने अपने घर पर सुबह करीब छह बजकर 55 मिनट पर नींद में ही अंतिम सांस ली। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। उन्होंने कहा वह अस्पताल में अंतिम सांस नहीं लेना चाहते थे इसलिए हम कुछ दिन पहले उन्हें घर ले आए थे। यह हमारे लिए एक बड़ी क्षति है। ‘चंदन वाड़ी’ में सुबह करीब 11 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। खोटे को फिल्म ‘कयामत से कयामत तक वेंटिलेटर और टीवी शो ज़बान संभालके में बेहतरीन अभिनय के लिए भी सराहा गया। (वार्ता)
 

Published : 
  • 30 September 2019, 11:24 AM IST