Tribute to Chintuji: ऋषि कपूर के निधन पर बॉलीवुड सितारों ने जताया शोक, दी श्रद्धांजली

डीएन ब्यूरो

बॉलीवुड के रोमांस किंग और सदाबहार अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर स्वर कोकिला लता मंगेशकर और महानायक अमिताभ बच्चन समेत विभिन्न कलाकारों ने शोक व्यक्त किया है।

ऋषि कपूर (फाइल फोटो)
ऋषि कपूर (फाइल फोटो)


मुंबई: बॉलीवुड के रोमांस किंग और सदाबहार अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर स्वर कोकिला लता मंगेशकर और महानायक अमिताभ बच्चन समेत विभिन्न कलाकारों ने शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ेंः शानदार अभिनेता ऋषि कपूर का निधन 

स्वर कोकिला ने अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा ,“क्या कहूं?क्या लिखूं कुछ समझ में नहीं रहा। ऋषि जी के निधन से मुझे बहुत दुख हो रहा है। उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री की बहुत हानि हुई है। ये दुख सहना मेरे लिए बहुत मुश्किल है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

अमिताभ ने अपने ट्वीट में भावुकता भरे शब्दों में लिखा , “वो गया। ऋषि कपूर गये। अभी उनका निधन हुआ। मैं टूट गया हूं।

 

दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत ने ट्वीट करते हुए लिखा, “दिल टूट गया...भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.. मेरे अज़ीज दोस्त।

बॉलीवुड अभिनेता और भाजपा सांसद सनी देओल ने ऋषि कपूर के निधन पर एक तस्वीर साझा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा कि ऋषि जी के जाने के गहरा सदमा लगा है, वो शानदार अभिनेता और इंसान थे।

बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने ट्वीट कर लिखा, “ ऐसा लगता है कि हम एक बुरे सपने के बीच में हैं। ऋषि कपूर के जाने से बड़ा झटका लगा है। ये दिल तोड़ने वाला है। वो महान थे। एक शानदार दोस्त थे।

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऋषि कपूर के साथ तस्वीर साझा की. प्रियंका ने लिखादिल भारी है क्योंकि आज एक सदी खत्म हो गई है।

तापसी पन्नू ने लिखा है, 'कुछ लिखने की कोशिश में.... मैं अपने मन... और हाथ सिंक में नहीं कर पा रही. बीच में दिल की ऐसी हालत में है कि कुछ समझने में सक्षम नहीं है. वह हंसी, हास्य की वह भावना, ईमानदारी और यहां तक कि शरारतें, याद किया जाएगा. आप जैसा कोई नहीं # ऋषि कपूर।'

यह भी पढ़ेंः बॉलीवुड को लगी किसकी नजर? लॉकडाउन के बीच दो दिन में दो बड़े अभिनेताओं के निधन से सन्नाटे में फिल्म नगरी  

 

फिल्म अभिनेता मनोज वाजपेयी ने ट्वीट करते हुए लिखा, “ऋषि कपूर के निधन की खबर ने मुझे झंकझोर दिया है, नहीं ये नहीं हो सकता.. ये एक्सेप्ट करना बहुत मुश्किल है। भगवान आपकी आत्म को शांति दे ऋषि जी।

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऋषि कपूर के एक फोटो ट्वीट की है जिसके साथ उन्होंने लिखा, “एक लेजेंड अभिनेता और करोड़ों दिलों के अजीज़ ने आज हमें छोड़ दिया। आपको बहुत मिस करेंगे ऋषि जी.. मेरी दिल नीतू जी के लिए भर आया है.. ऋषि जी के परिवार के लिए ये बहुत मुश्किल वक्त है।बॉलीवुड एक्टर बोमन ईरानी ने ट्वीट करते हुए लिखा, “दिल तोड़ दिया चिंटू जी दिल तोड़ दिया।










संबंधित समाचार