बनारस में 'जब हैरी मेट सेजल'

डीएन संवाददाता

बालीवुड एक्टर शाहरुख खान और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी आने वाली फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के प्रमोशन के लिए बनारस पहुंचे । वहां उनकी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं।

फिल्म प्रमोशन के लिए  बनारस पहुंचे  शाहरुख  और अनुष्का
फिल्म प्रमोशन के लिए बनारस पहुंचे शाहरुख और अनुष्का


वाराणसी: बालीवुड एक्टर शाहरुख खान और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के प्रचार प्रसार में जोर शोर से लगे हुए हैं। इसी सिलसिले में वे दोनों बनारस पहुंचे। शाहरुख और अनुष्का के साथ फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: जब शाहरुख ने सरेआम अनुष्का को किया KISS..

शाहरुख और अनुष्का के काशी दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने उनकी सुरक्षा के कड़े इंतजाम के आदेश दिए है। इनकी सुरक्षा के लिए करीब 250 पुलिसकर्मी तैनात किये गये हैं। किंग खान पहली बार बनारस आए हैं। शाहरुख अपनी टीम के साथ पहड़िया स्थित अशोका इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट कैंपस में इंजीनियरिंग छत्रों से मुलाकात करेंगे।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार जल्द ही बनेंगे प्रधानमंत्री..

फिल्म में शाहरुख, अनुष्का के अलावा एक्ट्रेस शाइनी गुप्ता, एवलिन शर्मा, एक्टर चंदन रॉय सान्याल और पारस अरोड़ा भूमिका निभा रहे हैं। इस फि‍ल्म में शाहरुख, हैरी नाम के एक टूरिस्ट गाइड के रूप में नजर आएंगे तो वहीं अनुष्का शर्मा, सेजल नाम की एक वकील की भूमिका में हैं जो यूरोप की सैर पर निकली है। यह फिल्म 4 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।










संबंधित समाचार