भाजपा नेता मांगे राम गर्ग के कई नेताओं ने किए अंतिम दर्शन, देह दान का लिया था संकल्प

डीएन ब्यूरो

दिल्ली प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और विधायक मांगेराम गर्ग ने आज सुबह साढ़े 7:30 अंतिम सांस ली। भाजपा प्रदेश कार्यालय 14 पंडित पंत मार्ग, दिल्ली पर मांगेराम को अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मांगेराम गर्ग के अंतिम दर्शन
दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मांगेराम गर्ग के अंतिम दर्शन


नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष मांगे राम गर्ग का रविवार सुबह निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। भाजपा प्रदेश कार्यालय 14 पंडित पंत मार्ग, दिल्ली पर मांगेराम को अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें अंतिम दर्शन दिए।

भाजपा नेता मांगे राम गर्ग(फाइल फोटो)

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भाजपा के पूर्व दिल्ली अध्यक्ष मांगे राम गर्ग को श्रद्धांजलि दी। बीआई संतोष, रामलाल, संजय जोशी ने भी भाजपा कार्यालय में अंतिम दर्शन किए। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। गौतम गंभीर, मीनाक्षी लेखी और सतीश उपाध्याय ने भी मांगेराम गर्ग के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए।

ब्रेन हैमरेज होने के बाद मांगे राम गर्ग को 15 जुलाई को एक्शन बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पांच बेटे एक बेटी और नाती पौते हैं। मांगे राम गर्ग 2003 से 2008 तक वजीरपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रहे हैं। वह धर्म यात्रा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी थे। उसके बाद मांगे राम गर्ग की इच्छा के अनुसार दधीचि देह दान संस्था को सौंप दिया जायेगा। 










संबंधित समाचार