हिंदी
महराजगंज: जनपद के निचलौल क्षेत्र में डग्गामार बस की चपेट में आने से एक बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई है। इस हादसे में तीन लोग भी घायल हो गए।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार निचलौल थाने के निचलौल सिसवा रोड पर लालपुर के पास सवारियों से भरी प्राइवेट डग्गामार बस ने बाइक सवार को रौंद डाला। जिसमें एक बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई है और तीन लोग घायल हो गए है।
घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
सवारियों से भरी बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि ड्राइवर मोड पर बस को नियंत्रण नहीं कर सका और बाइक सवारों को लगभग एक मीटर तक घसीटता रहा। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Published : 17 November 2024, 6:26 PM IST
Topics : Bike rider bus Girl Maharajganj डग्गामार बस निचलौल थाने निचलौल सिसवा रोड बच्ची बाइक सवार मौत