हिंदी
सीवान: बिहार के सीवान जिले के एक गांव में बुधवार को हुई तीन लोगों की अचानक मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। गांव में हुई इन अचानक मौतों को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे है। जिसमें जहरीली शराब का जिक्र बार-बार हो रहा है। लोगों का मानना है कि इन लोगों की मौत का कारण जहरीली शराब है। हालांकि पुलिस और प्रशासन की तरफ से इस बात की अभी तक कोई पुष्टि नहीं की है।
एक साथ एक ही गांव के तीन लोगों की अचानक मौत कई सवाल खड़े कर रही है। बताया जा रहा है कि इन सभी लोगों के पेट में मंगलवार की रात से ही दर्द था और इन्हें लगातार उल्टियां भी आ रही थी।
ग्रामीणों के अनुसार गांव में कुछ और लोग भी हैं जो इसी तरह की बीमारी से जूझ रहे हैं। इन लोगों में से तीन की हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक सीवान जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में बुधवार के दिन तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अचानक मरने वालों में भीखम राम, बिंदा राम और अर्जुन राम शामिल है।
Published : 20 April 2022, 7:20 PM IST
Topics : bihar bihar police poisonous liquor Siwan जहरीली शराब पुलिस बिहार मौत सीवान