Jharkhand Accident: हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा, शादी में शामिल होने जा रही बस पलटी

बिहार से झारखंड शादी में शामिल होने जा रही एक बस हजारीबाग के चरही फोरलेन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 10 December 2024, 2:54 PM IST
google-preferred

हजारीबाग: बिहार के सारण के दिघवारा से झारखंड जा रही बस सुबह हजारीबाग के चरही फोरलेन के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस लड़की को लेकर शादी के लिए जा रही थी। दिघवारा के कामाख्या सिंह अपनी बेटी को लेकर शादी के लिए रांची जा रहे थे। शादी आज ही होनी थी। बताया जा रहा है कि बस चरही मोड़ के पास अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इस बस दुर्घटना में सवार करीब 11 लोग घायल हो गए जिनमें 4 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। स्थिति को गंभीर देखते हुए 4 लोगों को बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घायलों को एंबुलेंस में डालते लोग

इस घटना में बस का कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया है। कंडक्टर की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। उसकी उंगलियों में गहरी चोट थे वहीं 22 वर्षीय सोनी सिंह के ठुड्डी में गहरी चोट के के कारण उसे भी रांची रिम्स रेफर किया गया।

Published : 
  • 10 December 2024, 2:54 PM IST

Advertisement
Advertisement