हिंदी
महराजगंज: जिला प्रशासन और खुफिया तंत्र की नाकामी के चलते दो साल से रैगिंग जैसे जहर को पीने को मजबूर ITM महराजगंज के छात्रों के संघर्ष को डाइनामाइट न्यूज़ का साथ मिलने के बाद बड़ी राहत मिली है।
कालेज के प्रबंध तंत्र ने अपना दामन बचाने के लिए पांच छात्रों को निष्कासित कर दिया गया है लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिला प्रशासन प्रबंध तंत्र के खिलाफ कार्यवाही कब करेगा? क्या हर बार की तरह जिला प्रशासन इस बार भी कालेज के मैनेजमेंट को बचा लेगा? क्या जिला प्रशासन के अफसर नाकाम साबित हुए एलआईयू के जिम्मेदारों पर कार्यवाही करेंगे?
यह भी पढ़ेंः महराजगंज के बदनाम केएमसी हॉस्पिटल में महिला मरीज की मौत, भारी हंगामा
इन छात्रों को किया गया निष्कासित:
1. मोहम्मद आजम पुत्र नूर मोहम्मद
2. मोहम्मद इमरान पुत्र नसरुद्दीन
3. मोहम्मद करीम पुत्र अब्दुल वाहिद
4. हर्ष सिंह पुत्र अविनाश सिंह
5. आदर्श सिंह पुत्र धर्मेन्द्र सिंह
Published : 23 November 2019, 2:45 PM IST
Topics : ITM ITM college Maharajganj ragging uttar pradesh आईटीएम इंजीनियरिंग कालेज उत्तर प्रदेश महराजगंज रैंगिंग