हिंदी
उत्तर प्रदेश: मथुरा में पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। यहां दो आरोपियों की छह करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली गई है। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया।
पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ ऑपरेशन चलाकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मामला मथुरा के गोवर्धन इलाके का है, यहां पुलिस ने साइबर ठगी करने वालों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया था, जिसके बाद पुलिस को गोवर्धन इलाके के दोसेरेस में दो साइबर ठगों के छिपे होने की जानकारी मिली। पुलिस सूचना मिलने के बाद तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
Published : 27 July 2024, 10:33 AM IST
Topics : cyber thugs gangster act Mathura police Property Siezed गैंगस्टर एक्ट पुलिस मथुरा संपत्ति जब्त साइबर ठग