हिंदी
नई दिल्ली: राजस्थान के भीलवाड़ा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित सांसद दामोदर अग्रवाल भी संसद भवन में बेहद प्रसन्नचित मुद्रा में नजर आये। 18वीं लोकसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन संसद भवन में अपने परिवार के साथ नजर आये।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार भाजपा सांसद के परिवार के साथ उनकी इस खास तस्वीर को वहां मौजूद डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता ने अपने कैमरे में कैद कर ली।
लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पहुंचे भीलवाड़ा के सांसद दामोदर अग्रवाल संसद में अपनी पुत्री, पुत्रवधु और पोती के साथ प्रसन्नचित मुद्रा में नजर आये।
दामोदार अग्रवाल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार सीपी जोशी को 3 लाख 54 हजार 606 वोटों से हराया और लोकसभा का चुनाव जीतकर संसद पहुंचे।
Published : 25 June 2024, 3:41 PM IST
Topics : Bhilwara Damodar Agarwal MP Parliament दामोदर अग्रवाल नवनिर्वाचित सांसद भाजपा भीलवाड़ा संसद